अनमोल समय
पलों को गवांय नहीं सजाएं, हर दिन कुछ ऐसा जरूर करें कि यादें सुनहरी बन जाए
कल करेंगे आज नहीं,अभी तो बहुत समय है, कर लेंगे यार कौन सा मर रहे हैं आज ही।
दोस्तो न जाने आप ने कितने लोगों को यह बोलते सुना होगा हम में से ज्यादातर लोगों की ये आदत होती है कि छोड़ यार अभी तो बहुत समय है फिर देखेंगे आज में जी लो... कल करेंगे..!
जो लोग अपने जीवन की सारी योजना कल पर छोड़ देते हैं, उनके लिए" कल भी" बहुत कुछ छोड़ कर आगे निकल जाता है...!
आप भी जानते हो क्यूंकि दिल अंदर से कह रहा होता है," चल उठ कर ले, पर नहीं..! और हम उल्टा दिल को डांट कर चुप बैठा देते हैं एक कोने में.
बस यही नहीं करना है
वो कल जो शायद आए भी ना क्या पता? आपके साथ क्या घटित हो जाए क्या पता ?
आपने कबीर दास जी का वह प्रसिद्ध दोहा सुना होगा..... " काल करे सो आज कर, आज करे सो अब। पल में प्रलय होएगी, बहुरि करेगो कब।।
जैसे को तैसा.. वो कहावत भी तो सुनी होगी ना आपने।
भाई जीवन भर आप समय को काटते रहे, अब समय आपको काट रहा है
तो अगर आप चाहते हैं कि जिंदगी आराम से गुज़र जाए तो जीवन के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी उठाने की हिम्मत रखिए।
एकतो अपने लक्ष्य को पाने के लिए हर दिन कुछ समय दीजिए ,मान लीजिए आप एक अच्छे गायक बनना चाहते हैं, तो अगर आप आधा घंटा भी प्रतिदिन अभ्यास करते हैं तो 💯 % कुछ ना कुछ ज़रूर सीखेंगे वो तो लाज़मी है।
अपने लक्ष्य से बार- बार भटकें नहीं रास्ता लंबा और मुश्किल जरूर हो सकता है,पर पहुंचाएगा आपकी मंज़िल पर ही
ज़िंदगी लंबी ज़रूर है, लेकिन सपनों की उड़ान के लिए सिर्फ कुछ ही समय मिलता है.
क्यूंकि पंखों में ताक़त चाहिए उड़ने के लिए, और वो ताकत सिर्फ जवानी में ही होती है मानो या मत मानो... सच तो यही है.
"समय तो रेत है ,फिसल ही जायेगा ज़रूर,
"समय तो रेत है ,फिसल ही जायेगा ज़रूर,
फिर चाहे कितना भी कस लो मुट्ठी अपनी हुजूर" 🕛




