Translate

Showing posts with label जीवन. Show all posts
Showing posts with label जीवन. Show all posts

Tuesday, March 17, 2020

POSITIVE THINKING_ LIFE QUOTES


हेलो दोस्तों कैसे है आप 🙏

जिस प्रकार एक अच्छा नाविक हवा के इशारों पर नाव खेना सीख लेता, उसी प्रकार अगर आप किसी भी तरह जिंदगी जीना सीख लें ना कि काटना, तो आप की जीत पक्की हैै 👍
जिंदगी की नाव तो आपकी भी पार लग ही जानी है 
पर अगर लहरों की सवारी करके आगे बढ़े तो कुछ और ही आनंद है। 
तो आइये सफ़र का आनंद लेने हुए आगे बढ़ते है .................
दोस्तो हम सब की जिंदगी तक़रीबन संघर्ष में ही गुज़रती है किसी को कैसा और किसी को कैसा 

 जैसी जिसकी जिंदगी  वैसे उसके दुःख  यानी कि अपने अपने हिस्से और नसीब के कष्ट|

जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि जो व्यक्ति जीवन के सुखों को ज्यादा महत्व देता है, और हमेशा और  ज्यादा पाने की लालसा बनाए रखता है, वो व्यक्ति  संतोषजनक जीवन  नहीं जी रहा है| संतोष कभी भी ज्या़्दा धन और  सामाजिक विलासिता से  नहीं बल्कि...  समझने से आता है कि, 
  
                                          "जो मेरे पास है वो ही काफ़ी है"





मै ये नहीं कहती कि घर परिवार त्यागे, भगवे कपड़े पहन कर निकल लो.. नहीं इसे मैं कायरता मानती हूं सबसे बड़ी कायरता.. आप जिन लोगों को वचन देते हैं.. उन्हें ना निभाने की कायरता और जीवन से हार मान लेना भी कायरता है |

जीवन जीना भी एक कला है जिसे वो समझ आ जाए समझ लो उसे सब कुछ आ गया. 
घर के अंदर रहकर ही कुछ नियमों का अभ्यास  करके हम अपने जीवन को बहुत सुन्दर बना सकते है... 
जैसे कि - समय की बर्बादी अगर ना की जाए तो 24 घंटे कम नहीं होते कुछ महत्त्वपूर्ण कार्यो के लिए. 
एक योजनाबद्ध तरीके से काम करें, बहुत अधिक समय नहीं गवाएं

कभी भी किसी और के जीवन से तब तक प्रेरणा ना लें जब तक आप उसे बहुत अच्छे से ना जान जाएं, क्या पता वह व्यक्ति सिर्फ एक अच्छा कलाकार हो..! जो अपनी  जीवन की सच्चाइयों को छुपाने में माहिर हो और आप वो ना देख पा रहे हो जो सच्चाई हो |
सबसे अहम बात है कि अपने सपने खुली आखों से देखो..तो आपको याद रहेगा कि कैसे अंजाम देना चाहिए हकीकत में सपने को|

यूँ ही व्यर्थ में किसी के भी कहने में आकर अपना निर्णय ना ही लेना चाहिए और ना ही छोड़ देना चाहिए. 
अगर आप अपने निर्णय की इज़्ज़त नहीं करते तो विश्वास करना... दुनिया में कोई भी व्यक्ति आपको इज़्ज़त नहीं देगा. 
 तो चलते चलते बस इतना ही .


                                        👉 यूँ ही मत बैठे रहो  दिशाहीन गुमनाम बन 
                                             हवाओं से नटखट बनो ठहरे पानी की चाल बन  👈


                                                                         *Vidhu *

 


Friday, March 13, 2020

POSITIVE THINKING QUOTES


                                                          अनमोल समय






 पलों को गवांय नहीं सजाएं, हर दिन कुछ ऐसा जरूर करें कि यादें सुनहरी  बन जाए 
कल करेंगे आज नहीं,अभी तो बहुत समय  है, कर लेंगे यार कौन सा मर रहे हैं आज ही। 


दोस्तो न जाने आप ने कितने लोगों को यह बोलते सुना होगा हम में  से ज्यादातर लोगों की ये आदत होती है कि छोड़ यार अभी तो बहुत समय है फिर देखेंगे आज में  जी लो... कल करेंगे..!

जो लोग अपने जीवन की सारी योजना कल पर छोड़ देते हैं, उनके लिए" कल भी" बहुत कुछ छोड़ कर आगे निकल जाता है...! 

आप भी जानते हो क्यूंकि दिल अंदर से कह रहा होता है," चल उठ कर ले, पर नहीं..! और हम उल्टा दिल को डांट कर चुप बैठा  देते हैं एक कोने में. 
बस यही नहीं करना है
वो कल जो शायद आए भी ना  क्या पता? आपके साथ क्या घटित  हो जाए क्या पता ?

आपने कबीर दास जी का वह प्रसिद्ध दोहा सुना होगा..... " काल करे सो आज कर, आज करे सो अब। पल में प्रलय होएगी, बहुरि करेगो कब।। 

जैसे को तैसा.. वो कहावत भी  तो सुनी होगी ना आपने। 
भाई जीवन भर आप समय को काटते रहे, अब समय आपको काट  रहा है  
तो अगर आप चाहते हैं कि जिंदगी आराम से गुज़र  जाए तो जीवन के प्रति अपनी  ज़िम्मेदारी   उठाने की हिम्मत रखिए।
एकतो अपने  लक्ष्य को पाने के लिए हर दिन कुछ समय दीजिए ,मान लीजिए आप एक अच्छे गायक  बनना चाहते हैं, तो अगर आप आधा घंटा भी प्रतिदिन अभ्यास  करते हैं तो 💯 % कुछ ना कुछ ज़रूर सीखेंगे वो तो लाज़मी है।

अपने लक्ष्य से बार- बार भटकें नहीं  रास्ता लंबा और मुश्किल जरूर हो सकता है,पर पहुंचाएगा आपकी मंज़िल  पर ही

ज़िंदगी  लंबी ज़रूर है, लेकिन सपनों की उड़ान के लिए सिर्फ कुछ ही समय मिलता है. 
क्यूंकि पंखों में  ताक़त चाहिए उड़ने के लिए, और वो ताकत सिर्फ जवानी में ही होती है मानो या मत मानो... सच तो यही है. 

   "समय तो रेत है ,फिसल ही  जायेगा ज़रूर, 
  फिर चाहे  कितना भी कस लो मुट्ठी अपनी हुजूर" 🕛
                                      







Thursday, March 12, 2020

POSITIVE THINKING- WISHES QUOTES










Friends Life is little complicated like riddles.
Sometimes you don't understand from where you should start to find the solution. it becomes more difficult when you're struggling alone 🤷‍♂️
so what's the point, why I'm talking about life like this way? Friends when your expectations from your own life are not fulfilled you become totally void person  and you start thinking . 

when did you make your first mistake? why are you not able to taste the sweetness of success..?

 Sometime I don't understand whether life is really difficult or we have just made it like that! 
yeah that's true the more we want to solve, more it become mystery...... 

Now we need to find some solution 👉 

so let's start from beginning 📝
when we're a small child our expectations from life were very less, correct? 

 I think they could be counted on finger tips.
 That time food items were limited, we used to enjoy little- little things a lot 
our dresses were bare minimum... (two ✌️ or thremaximummum) we were not left with so much of choices.But we were happy 😊 
since the time we have become mature and modern we have brought in Disaster in the name of comfort.
The main cause of all Sufferings is........ choices 💫
*You have to limit yourself with your needs*
*never-ending desires are the main cause of your Sufferings*
*live your life with ease and without loosing your peace of mind*😊 
*A quality life can also be lived without any luxury *
You would have seen those people who work at road side as labourers, they are practically living  with happiness without any luxurious items. 
They spend quality time which each other. Though they live hand to mouth and get a very sound sleep without getting worried about things in life.
so life is how you live it....!👍 

"Let your wishes fly, do not limit their flight, let them carve their own path"

MAIN AUR MERI TANHAI

मैं और मेरी तन्हाई अक्सर ये बातें करते हैं. .........  वाह -वाह क्या शायरी, क्या कमाल शब्द है, हैं ना ? एक -एक शब्द अपना दर्द बयां ...