Translate

Tuesday, March 17, 2020

POSITIVE THINKING_ LIFE QUOTES


हेलो दोस्तों कैसे है आप 🙏

जिस प्रकार एक अच्छा नाविक हवा के इशारों पर नाव खेना सीख लेता, उसी प्रकार अगर आप किसी भी तरह जिंदगी जीना सीख लें ना कि काटना, तो आप की जीत पक्की हैै 👍
जिंदगी की नाव तो आपकी भी पार लग ही जानी है 
पर अगर लहरों की सवारी करके आगे बढ़े तो कुछ और ही आनंद है। 
तो आइये सफ़र का आनंद लेने हुए आगे बढ़ते है .................
दोस्तो हम सब की जिंदगी तक़रीबन संघर्ष में ही गुज़रती है किसी को कैसा और किसी को कैसा 

 जैसी जिसकी जिंदगी  वैसे उसके दुःख  यानी कि अपने अपने हिस्से और नसीब के कष्ट|

जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि जो व्यक्ति जीवन के सुखों को ज्यादा महत्व देता है, और हमेशा और  ज्यादा पाने की लालसा बनाए रखता है, वो व्यक्ति  संतोषजनक जीवन  नहीं जी रहा है| संतोष कभी भी ज्या़्दा धन और  सामाजिक विलासिता से  नहीं बल्कि...  समझने से आता है कि, 
  
                                          "जो मेरे पास है वो ही काफ़ी है"





मै ये नहीं कहती कि घर परिवार त्यागे, भगवे कपड़े पहन कर निकल लो.. नहीं इसे मैं कायरता मानती हूं सबसे बड़ी कायरता.. आप जिन लोगों को वचन देते हैं.. उन्हें ना निभाने की कायरता और जीवन से हार मान लेना भी कायरता है |

जीवन जीना भी एक कला है जिसे वो समझ आ जाए समझ लो उसे सब कुछ आ गया. 
घर के अंदर रहकर ही कुछ नियमों का अभ्यास  करके हम अपने जीवन को बहुत सुन्दर बना सकते है... 
जैसे कि - समय की बर्बादी अगर ना की जाए तो 24 घंटे कम नहीं होते कुछ महत्त्वपूर्ण कार्यो के लिए. 
एक योजनाबद्ध तरीके से काम करें, बहुत अधिक समय नहीं गवाएं

कभी भी किसी और के जीवन से तब तक प्रेरणा ना लें जब तक आप उसे बहुत अच्छे से ना जान जाएं, क्या पता वह व्यक्ति सिर्फ एक अच्छा कलाकार हो..! जो अपनी  जीवन की सच्चाइयों को छुपाने में माहिर हो और आप वो ना देख पा रहे हो जो सच्चाई हो |
सबसे अहम बात है कि अपने सपने खुली आखों से देखो..तो आपको याद रहेगा कि कैसे अंजाम देना चाहिए हकीकत में सपने को|

यूँ ही व्यर्थ में किसी के भी कहने में आकर अपना निर्णय ना ही लेना चाहिए और ना ही छोड़ देना चाहिए. 
अगर आप अपने निर्णय की इज़्ज़त नहीं करते तो विश्वास करना... दुनिया में कोई भी व्यक्ति आपको इज़्ज़त नहीं देगा. 
 तो चलते चलते बस इतना ही .


                                        👉 यूँ ही मत बैठे रहो  दिशाहीन गुमनाम बन 
                                             हवाओं से नटखट बनो ठहरे पानी की चाल बन  👈


                                                                         *Vidhu *

 


1 comment:

MAIN AUR MERI TANHAI

मैं और मेरी तन्हाई अक्सर ये बातें करते हैं. .........  वाह -वाह क्या शायरी, क्या कमाल शब्द है, हैं ना ? एक -एक शब्द अपना दर्द बयां ...